गिधपुरी

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी के अध्यक्ष बने रवि बंजारे

डोमार साहू ( गिधपुरी) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर तथा कसडोल विधायक संदीप साहू जिला अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे की अनुशंसा पर जिला पंचायत सदस्य बलौदाबाजार रवि बंजारे को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, रवि बंजारे की नियुक्ति से ब्लॉक कांग्रेस को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी। उनके पूर्व में सरपंच मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि यह दायित्व को मैं निष्ठा पूर्वक निभाऊँगा इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मलिका अर्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कसडोल विधायक संदीप साहू जिला अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे, सहित शीर्ष नेतृत्व की आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button