लवन

लवन में 1 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से बनेगा भव्य गौरव पथ रोड – शिव मंगल सिंह चौहान

लवन – नगर पंचायत लवन के मुख्य मार्ग से लेकर माँ महामाया माता मंदिर तक का मार्ग अब जल्द ही एक भव्य गौरव पथ के रूप में नजर आएगा। इस मार्ग के निर्माण के लिए 1 करोड़ 69 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है और बहुत जल्द इसका निर्माण कार्य भी प्रारंभ होने वाला है। इस खबर से लंबे समय से बदहाल सड़क की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों ने राहत की साँस ली है।

लंबे समय से थी सड़क निर्माण की माँग
विदित हो कि लवन मुख्य मार्ग से माँ महामाया मंदिर तक की इस सड़क की स्थिति पिछले काफी समय से बेहद जर्जर हो चुकी थी। यह मार्ग व्यस्त बाजार चौक से होकर गुजरता है, जिसके कारण यहाँ रोजाना नगरवासियों के अलावा आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है। सड़क की खस्ताहालत के कारण यहाँ के रहवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय नागरिकों द्वारा लंबे समय से इस सड़क को नए सिरे से बनाने की जोरदार माँग की जा रही थी।

इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष शिव मंगल सिंह चौहान ने चर्चा के दौरान बताया कि इस गौरव पथ के निर्माण की स्वीकृति को लेकर मैं और उपाध्यक्ष नरेन्द्र साहू सहित नगर के सभी पार्षदों का विशेष सहयोग रहा है बहुत जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ होने वाला है इस गौरव पथ के बन जाने से साप्ताहिक बाजार आने-जाने वाले नागरिकों के साथ-साथ माँ महामाया मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में होने वाली असुविधाओं से बड़ी राहत मिलेगी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर नगर अध्यक्ष शिव मंगल सिंह चौहान और उनके सहयोगी पार्षदों ने छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के प्रति विशेष धन्यवाद एवं आभार प्रेषित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button