लवन

बलौदाबाजार डमरू के सूरज पटवा के नए एल्बम मोर नाता ल तै तोड़े ने यूट्यूब पर मचाया धमाल

( संवाददाता रॉकी साहू ) बलौदाबाजार जिले के ग्राम डमरू निवासी उभरते हुए कलाकार सूरज पटवा का नया छत्तीसगढ़ी गीत मोर नाता ल तै तोड़े हाल ही में चंदा म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
इस गीत में सूरज पटवा के साथ अभिनेत्री देविका मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं इसमें समीर सोनी और अश्वनी विश्वकर्मा भी है गाने को अपनी मधुर आवाज से हिरेश सिन्हा ने सजाया है। इस एल्बम की सफलता के पीछे पूरी टीम की कड़ी मेहनत है इस प्रोजेक्ट के निर्माता तिलक राम साहू हैं जबकि छायांकन कैमरामैन की जिम्मेदारी शिवम यादव ने बखूबी निभाई है अपनी बेहतरीन अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बना रहे सूरज पटवा के कई अन्य एल्बम भी यू ट्यूब पर हैं जिसमे में आबे रानी अमराईया मे मोर किस्मत मे नई हे रानी और कहा गए तै मया ल बढ़ा के जैसे बेहतरीन गाने शामिल हैं सूरज पटवा की इस उपलब्धि पर उनके प्रशंसकों और ग्राम डमरू के निवासियों ने उन्हें बधाई दी है स्थानीय लोगों का मानना है कि सूरज अपनी कला के दम पर भविष्य में छत्तीसगढ़ी कला जगत में जिले का नाम और भी रोशन करेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button