होनहार छात्रा शिवांगी साहू ने लवन संकुल में लहराया परचम, 12वीं बायो की परीक्षा में पाया प्रथम स्थान

लवन ( रॉकी साहू) – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा दो दिन पूर्व घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में बलौदाबाजार जिले के लवन क्षेत्र की बेटी शिवांगी साहू ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शिवांगी साहू (पिता दयाराम साहू) ने लवन संकुल बायो सब्जेक्ट में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर बायो विषय में प्रथम स्थान हासिल किया है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

कड़ी मेहनत से हासिल किया मुकाम
लवन निवासी शिवांगी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता दया साहू के मार्गदर्शन और अपने शिक्षकों की कड़ी मेहनत को दिया है।इनके पिता दयाराम साहू स्वयं शासकीय शिक्षक हैं।जिनके मार्गदर्शन एवं शिक्षको के सहयोग से यह मुकाम हासिल किया है।
शिवांगी ने बताया कि उन्होंने नियमित रूप से पढ़ाई की और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान दिया। 89.4% अंकों के साथ संकुल में टॉप करना उनके अटूट संकल्प का परिणाम है।
भविष्य की योजनाएं
शिवांगी आगे चलकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज की सेवा करना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके स्कूल के शिक्षकों ने भी हर्ष व्यक्त किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। छत्तीसगढ़ बोर्ड के नतीजों में इस बार बेटियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है।



