
(कुलेश्वर साहू लवन)– नगर के तूलाराम आर्य समाज बड़ा के पास सड़क किनारे लंबे समय से कचरा बिखरा पड़ा है। कचरे के ढेर के कारण आसपास गंदगी का माहौल बना हुआ है। वहीं आवारा मवेशी भी कचरे के बीच भोजन तलाशते नजर आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे खुले में कचरा जमा होने से राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। बारिश के मौसम में गंदगी और बदबू की समस्या और बढ़ने की आशंका है।
लोगों ने संबंधित नगर पंचायत/प्रशासन से मांग की है कि मौके से कचरे की तत्काल सफाई कराकर नियमित कचरा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे और राहगीरों को परेशानी न हो।
स्थानीय लोगों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है। और साथ ही कचरा फेंकने वालों पर उचित कार्यवाही तथा रोक लगाये जाने की मांग की है ताकि भविष्य में कोई भी गंदगी न फैला सके। रोज कचरा गाड़ी आने के बावजूद लोगों द्वारा कचरा, गाड़ी में न फेक करके बाहर ही फेक दिया जाता है।



