

लवन, विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर बलौदाबाजार वनमण्डल में विविध जागरूकता सहभागिता एवं संवाद आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि वन केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं हैं बल्कि वे हमारे जीवन, आजीविका और भविष्य की आधारशिला हैं।वही जिले के विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए पेंटिंग, निबंध लेखन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वन संरक्षण जैव विविधता एवं पर्यावरणीय संतुलन जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक एवं तार्किक प्रस्तुति दी सभी प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया जिसमे लवन क्षेत्र के ग्राम मुंडा के अभिषेक पाण्डेय की सुपुत्री मानसी पाण्डेय नें वनाँचल की पहचान सादा जीवन प्रकृति की सम्मान सम्बंधित पेंटिंग बनाकर पुरुस्कार प्राप्त कीया इस दौरान कानूनी वन एवं वन्य जीव अपराध अन्वेषण और प्रॉसीक्यूशन विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई इस सत्र में न्यायिक क्षेत्र के विशेषज्ञों ने वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कानूनी बारीकियों से अवगत कराया




