
( रॉकी साहू लवन ) चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर अंचल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माँ महामाया मंदिर लवन में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। मंदिर के कपाट खुलते ही सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। दूर-दराज से पहुँच रहे भक्त माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं इस वर्ष मंदिर परिसर में भक्तों की अगाध श्रद्धा का प्रमाण प्रज्वलित मनोकामना ज्योतियों की संख्या से मिल रहा है। मंदिर पुजारी भावेश तिवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वर्ष कुल 2646 ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं। जिसमे तैल ज्योति कलश 2335 एवं घृत (घी) ज्योति कलश 311 है
नवरात्रि के बढ़ते दिनों के साथ श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। लवन सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पैदल और निजी वाहनों के माध्यम से माता के दरबार पहुँच रहे हैं मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूँज रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर मे पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो शाम होते ही मंदिर परिसर का दृश्य अत्यंत मनोरम हो जाता है। हजारों ज्योतियों की रोशनी से पूरा वातावरण दैवीय ऊर्जा से भर उठता है। महाआरती के समय भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है






