लवन

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिए अपने प्रतिक्रियाएं कहा राष्ट्रहित में राष्ट्रवादी सरकार चुनना जरूरी

राकी साहू. लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में अभी चुनावी सरगर्मी चरम पर है , छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल को प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा में चुनाव के उपरांत द्वितीय चरण में राजनांदगांव,कांकेर और महासमुंद लोकसभा में चुनाव संपन्न हुए , एवं 7 मई को प्रदेश में बची हुई 7 सीटों पर भी मतदान पूरा हुआ इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न नेताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए निर्वाचन में अपनी भूमिका निभाई वही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव समापन पश्चात अपने अपने प्रतिक्रिया व्यक्त किए हैं

जिसमे जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अनुपम बाजपेयी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव केवल एक सांसद चुनने का चुनाव नहीं है यह विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने और दिल्ली में यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी को सशक्त करने का चुनाव है ताकि आने वाले समय में होने वाले जनहितैषी अभूतपूर्व निर्णयों के हम सभी साक्षी बन सकें और हमारा देश समृद्धि के नये सोपान स्थापित कर सके

बीजेपी लवन मंडल अध्यक्ष विजय यादव और भाजयुमो जिला महामंत्री प्रशांत यादव ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र और सुरक्षित बनाए रखने के लिए मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना अत्यंत आवश्यक है पिछले 10 सालों में देश में आए बड़े बदलावों को जनता महसूस भी करती है और जनता को मोदी पर पूर्ण विश्वास भी है कि अगला कार्यकाल और नई उपलब्धियों से भरा होगा

युवा मोर्चा मंत्री सर्वेंद्र साहू ने कहा कि हमारा और भारत देश का सौभाग्य है कि हमें मोदी जैसा कर्मयोगी राष्ट्र के लिए समर्पित जन सेवा में तत्पर जन नायक मिला है, पिछले 10 सालों में हमारा देश सशक्त,समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में नई पहचान गढ़ रहा है

किसान मोर्चा महामंत्री पंकज अग्रवाल और बीजेपी कार्यकर्ता योगेश साहू ने कहा कि राष्ट्रीय हित के लिए मतदान ही एकमात्र संसाधन है जिसे भारत का आम नागरिक इस्तेमाल कर अपनी सरकार चुनता है एवं इस संसाधन का उपयोग एक मजबूत विकल्प के चयन में होना चाहिए जो वर्तमान में मोदी जी हैं। इसलिए चुनाव आयोग का पहले मतदान फिर जलपान की अपील का जनता शत प्रतिशत पालन करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button