लवन

भव्य कलश यात्रा के साथ लवन में 17 अप्रेल से प्रारंभ हुआ श्री शिव महापुराण कथा

( संवाददाता रॉकी साहू लवन ) नगर पंचायत लवन में आध्यात्मिक वातावरण के बीच दिनांक 17 अप्रैल से श्री शिव महापुराण कथा का भव्य प्रारंभ हुआ वॉर्ड क्रमांक 1 के पार्षद भारत भूषण साहू एवं उनके परिवार द्वारा यह आयोजन अहिल्दा रोड स्थित जाड़ा तालाब के सामने खेत में स्व. मालिक राम साहू की स्मृति में करवाया जा रहा है।

कथा की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं वही प्रथम दिन वेदी पूजन एवं कथा महात्म्य का वाचन कर कथावाचक द्वारा प्रथम दिवस प्रारंभ हुआ। वही द्वितीय दिवस • 17 अप्रैल: को कलश यात्रा, वेदी पूजन, कथा महात्म्य वाचन
• 18 अप्रैल: शिवलिंग पूजा विधि
• 19 अप्रैल: नारद मोह, श्री कुबेर कथा एवं सती चरित्र
• 20 अप्रैल: पार्वती विवाह, कार्तिकेय जी व श्री गणेश जी की कथा
• 21 अप्रैल: त्रिपुरदाह, वृंदा व तुलसी कथा, शिव जी के अन्य अवतार
• 22 अप्रैल: आदर्श ज्योतिर्लिंग, दस महाविद्या, पशुपति व्रत एवं मंत्र दीक्षा
• 23 अप्रैल: कथा विश्रांति (चढ़ऊत्री)
• 24 अप्रैल: हवन, सहस्त्रधारा व समापन समारोह

कथा का आयोजन होने से नगर भक्तिमय वातावरण में परिवर्तित हो गया है। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button