लवन

संगठन में नई जिम्मेदारी प्रकाश ताम्रकार नियुक्त हुए जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव

लवन,छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने की कड़ी में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। कसडोल क्षेत्र के विधायक संदीप साहू के विशेष सहयोग और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अनुमति से बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा घृतलहरे ने प्रकाश ताम्रकार को बलौदाबाजार जिला कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया है वही प्रकाश ताम्रकार की इस नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। नवनियुक्त सचिव प्रकाश ताम्रकार ने अपनी इस नई जिम्मेदारी के लिए विधायक संदीप साहू, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और जिला अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा घृतलहरे का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है वे उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरेंगे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे ताम्रकार की सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया और प्रत्यक्ष रूप से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। समर्थकों का मानना है कि उनकी नियुक्ति से आगामी समय में पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार और मजबूत होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button