लवन

नंद घर आनंद भयो के जयकारों से गूंजा कथा पंडाल भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मना

( रॉकी साहू लवन )नगर के राधे-राधे महिला स्व-सहायता समूह के तत्वाधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन भक्ति की बयार बही 15 दिसंबर से जारी इस आध्यात्मिक आयोजन में कथावाचक पंडित मनोज तिवारी ने श्री राम और श्रीकृष्ण जन्म की विस्तार से व्याख्या की जैसे ही भगवान का जन्म हुआ पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा

अहंकार मुक्ति का संदेश

कथा के दौरान पंडित मनोज तिवारी ने श्री राम और श्री कृष्ण के प्रसंग को सुनाते हुए कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म और अहंकार बढ़ता है तब-तब भगवान अवतार लेते हैं उन्होंने राजा बलि के त्याग और भगवान की महिमा बताते हुए श्रोताओं को अहंकार से दूर रहने की सीख दी

भक्तिमय हुआ वातावरण

शाम के सत्र में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आते ही श्रद्धालु भावविभोर हो गए कान्हा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष झांकी सजाई गई और भजनों पर महिलाएं जमकर थिरकीं फूलों की वर्षा और बधाई गीतों के साथ वातावरण पूरी तरह कृष्णमय हो गया

महिला समूह की सराहनीय पहल

राधे-राधे महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों ने बताया कि नगर की सुख-शांति और धार्मिक जागरूकता के लिए इस सात दिवसीय कथा का आयोजन किया गया है। कथा में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ ले रहे हैं। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से आगामी दिनों की कथा में भी सपरिवार शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button