डमरु

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला डमरू में 70 छात्राओं को बांटी गईं निःशुल्क साइकिलें

( संवाददाता रॉकी साहू ) सोनाडीह सीमेंट प्लांट से लगे शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला डमरू में निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं की 70 छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा निःशुल्क साइकिलें प्रदान की गईं, जिससे बालिकाओं की राह अब और भी आसान हो जाएगी कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती प्रमिला साहू (क्षेत्रीय जनपद सदस्य, पत्रकार रॉकी साहू
देवलाल साहू, छठ राम साहू, भुजबल यादव, संतोष साहू, जमुना मनोहर यादव, देशराम साहू, सुशील कुमार यादव, बलदाऊ साहू और राज जी उपस्थित रहे।इस दौरान जनपद सदस्य श्रीमती प्रमिला साहू नें कहा की शासन की ‘सरस्वती साइकिल योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा प्रदान करना है वही साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला के प्राचार्य भानु राम श्रेया एवं रामलाल साहू ने की। इस दौरान स्कूल के समस्त शिक्षकगण, अधिकारी और कर्मचारी परिवार के सदस्य उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button