
( संवाददाता रॉकी साहू ) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डमरु में समग्र शिक्षा के अंतर्गत व्यावसायिक शिक्षा ट्रैनिंग पार्टनर अपग्रेड के तहत इस वर्ष रिटेल के विद्यार्थियों को विद्यालय के प्राचार्य बी. आर. श्रेय एवं व्यवसायिक शिक्षक चंद्रशेखर साहू के मार्गदर्शन में 10 दिवसीय इंटर्नशिप कराया गया।

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को रिटेल व्यवसाय के बारे में प्रायोगिक कार्य सम्बंधी जानकारी दी जानी है। इसी के अंतर्गत कक्षा 11वी एवं 12वी रिटेल ट्रेड के लगभग 49 छात्र एवं छात्राओ को महामाया ट्रेडर्स डमरू एवं संतोष पटवा क्लॉथ स्टोर डमरू में स्टोर मैनेजर द्वारा कस्टमर हेण्डलिंग, स्टोर प्रबन्धन, सेल्स एवं मार्केटिंग, स्टोर सेफ्टी एवं सिक्युरिटी का कार्य सिखाया गया। स्टोर के मैनेजर द्वारा विद्यार्थियों को काम करने का तरीका बताया गया। विद्यालय के प्राचार्य बी. आर. श्रेय का कहना है कि व्यवसायिक शिक्षा स्वरोजगार के अवसर प्रदत्त कर बेरोजगारी दूर करता है तथा व्यवसायिक शिक्षा में नौकरी की भी अपार संभावनाएं है, इन सभी गतिविधियों से बच्चों को अपना भविष्य बनाने में बहुत मदद मिलेगी। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ रामलाल साहू ने बच्चों को व्यवसायिक शिक्षा का महत्व बताया।




