लवनडमरु

डमरु में रंगारंग वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न

( रॉकी साहू )बलौदा बाजार जिला मुख्यालय से महज 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम डमरू के सरस्वती शिशु मंदिर में विगत दिनों कक्षा आठवीं के छात्र-छात्रा का विदाई कार्यक्रम की उपलक्ष में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय जनपद सदस्य श्रीमती प्रमिला साहू समिति अध्यक्ष अमर सिंह पैकरा प्रधानाचार्य सुशील जायसवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित करते हुए मां सरस्वती की छायाचित्र का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया अतिथियों का स्वागत चंदन वंदन से करते हुए इस अवसर पर रामलाल साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम खेल कूद को भी आवश्यक बताया साथ ही आठवीं के सभी बच्चों को पुट्ठा एवं पेन देकर विदाई की गई अंत में मंच के माध्यम से गुलाल के साथ होली मिलन मनाया गया इस अवसर पर सुशील यादव, द्वारिका सेन ,राजेश सोनी ,संजय साहू, गांधीराम साहू ,बिहारी साहू, डॉक्टर रामनाथ देवदास एवं शिशु मंदिर के सभी दीदी भैया के साथ सैकड़ो पालक गण उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज कौशिक एवं कुमारी देविका साहू द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button