
( संवाददाता रॉकी साहू ) न्यूवोको सीमेंट प्लांट सोना डीह से लगा हुआ ग्राम डमरू में विगत दिनों आस्था और भक्ति के साथ बोल बम समिति द्वारा बड़े उत्साह के साथ बरसते पानी में जय घोष के नारे लगाते हुए जगन्नाथ बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की रथ यात्रा विधि विधान के साथ पंडित द्वारा पूजा अर्चना कर महामाया दरबार से जनपद सदस्य श्रीमती प्रमिला साहू, सरपंच बंसीलाल साहू एवं आयोजक बोल बम समिति के सभी सदस्यों तथा सैकड़ो ग्रामीणों की उपस्थिति में रवाना करते हुए ग्राम के प्रत्येक गली में प्रभु जगन्नाथ को भ्रमण कराया गया प्रत्येक चौक चौराहा पर माताओं द्वारा थाली सजाकर आरती लेते रहे पूरा गली में श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए तथा श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ पर पुष्प वर्षा करते हुए दर्शन किया तथा जनपद सदस्य द्वारा क्षेत्र में सुख शांति के लिए मन्नत मांगते हुए आशीर्वाद लिया उक्त जानकारी रामलाल साहू संजय साहू झालीराम साहू द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया।




