लवनडमरु

माँ महामाया मंदिर डमरू में 1075 ज्योति प्रज्वलित

( रॉकी साहू ) ग्राम डमरू माँ महामाया मंदिर में इस वर्ष नवरात्र के पावन पर्व पर मंदिर प्रांगण में धार्मिक वातावरण
निर्मित है भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा गांव एवं क्षेत्र गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं द्वारा इस वर्ष माँ महामाया देवी मंदिर में 924 तेल ज्योतियाँ तथा 151 घृत ज्योतियाँ जलाकर माता रानी की विशेष आराधना की गई। दीपों की पंक्तियों से मंदिर प्रांगण आलोकित हो उठा और चारों ओर दिव्य वातावरण का अनुभव हो रहा है वही मंदिर में बड़ी संख्या में ग्रामीण व आस-पास के क्षेत्रों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने व्यवस्था की कमान संभाली और भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से ग्राम में सद्भाव, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ज्योतियों के प्रकाश से माँ महामाया मंदिर जगमगा उठा और देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए उमड़ रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button