
( संवाददाता रॉकी साहू लवन ) सोनाडीह सीमेंट प्लांट से लगा हुआ ग्राम डमरू में अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्म विभूषण डॉक्टर तीजन बाई को क्षेत्र के अलावा अन्य जिलों से आए दर्जनों पंडवानी परिवार गायिका ने अपने-अपने गीत संगीत के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई सर्वप्रथम डॉक्टर तीजन बाई एवं नेतुलाल पैकरा के छायाचित्र पर क्षेत्रीय जनपद सदस्य एवं आयोजक समिति के सभी सदस्यों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम को गति प्रदान किया गया

कार्यक्रम की शुरुआत मोर गंवई गंगा पंडवानी परिवार खमतहा (ताराशिव) से की गई इसी क्रम में शिव शक्ति पंडवानी परिवार रहाटाटोर (बिलासपुर) मां तारणि गंगा पंडवानी परिवार कोकड़ी (बिलासपुर) आदर्श मोहन मुरारी पंडवानी परिवार खपरी (सोनाडीह)

शिव संगम पंडवानी परिवार ताराशिव (डमरू) दाई के कोरा पंडवानी परिवार रसेडा (ब बा) मोर गंवई गंगा पंडवानी परिवार डमरू (ब बा) ज्ञान गंगा पंडवानी परिवार रहाटाटोर (बिलासपुर) प्रयाग पंडवानी परिवार सेमरिया (पलारी) जय महामाया पंडवानी परिवार डमरू (ब बा) एवं सुर सरिता पंडवानी परिवार लालखदान (बिलासपुर ) ने अपनी अपनी संगीतमय पंडवानी के माध्यम से डॉक्टर तीजन बाई एवं नेतुलाल पैकरा को श्रद्धांजलि दी गई।

इसके अलावा पंडवानी गायक बालमुकुंद पटेल मनवा (बिलासपुर) आर के जी उत्तर माध्यमिक शाला बलोदा बाजार के संचालक विनय गुप्ता द्वारा भी शोक सभा में श्रद्धांजलि दी गई कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी जन कल्याण सेवा समिति डमरू के द्वारा किया गया अंत में आयोजन समिति के सदस्यों ग्रामीण जनप्रतिनिधि पंडवानी परिवार एवं हजारों ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए अंतिम श्रद्धांजलि दी गई

कार्यक्रम का सफल संचालन सेवक राम साहू तथा मनोज सेन द्वारा तथा समिति के संरक्षक रामलाल साहू सुशील यादव द्वारा आभार व्यक्त करते हुए सभा समाप्ति की घोषणा की गई।




