डमरू में किसान जागरूकता अभियान नुक्कड़ नाटक के जरिए किसानों को दी गई नैनो यूरिया और नैनो डीएपी की जानकारी

लवन,सहकारिता एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किसान जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्राम डमरू में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के तहत आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्थानीय किसानों को आधुनिक खेती और रसायनों के संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों ने उपस्थित होकर इस अभियान का लाभ उठाया।
नुक्कड़ नाटक से दी गई तकनीक की जानकारी आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने बेहद सरल और मनोरंजक ढंग से नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। नाटक के माध्यम से किसानों को नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के महत्व को समझाया गया। कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को इसके उपयोग की विस्तृत विधि बताई गई और यह जानकारी दी गई कि कैसे कम लागत में इस आधुनिक तकनीक को अपनाकर फसल की पैदावार को बढ़ाया जा सकता है और भूमि की उर्वरा शक्ति को सुरक्षित रखा जा सकता है इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती प्रमिला साहू जनपद सदस्य, रामलाल साहू,देवेश कुमार जलक्षत्री प्रबंधक, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, डमरू सहकारिता विभाग दत्तात्रय ठाकरे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कृषि विभाग एवं बड़ी संख्या मे किसान उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों के विभिन्न सवालों और शंकाओं का समाधान भी किया




