लवन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय लवन में हुआ राखी एवं रंगोली बनाने प्रतियोगिता का आयोजन

(कुलेश्वर साहू लवन) – रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विद्यार्थियों में रचनात्मक एवं सृजन शक्ति को निखारने हेतु पीएम श्री सेजेस लवन के पूर्व माध्यमिक विभाग (हिंदी माध्यम) में राखी एवं रंगोली बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में कक्षा 6वीं, 7वीं और 8वीं के विद्यार्थीयों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। उनके द्वारा बनाई गई प्रत्येक राखी एवं रंगोली उनके रचनात्मक प्रतिभा को दर्शाती है। भाई बहन के प्रति उनके प्रेम एवं स्नेह को व्यक्त करता है |

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई राखी में प्रथम स्थान नव्या, नीलम, रिया कक्षा 8वीं, द्वितीय स्थान समीर कक्षा 6वीं एवं तृतीय स्थान कु. खुशी और ज्योति कक्षा 7 वीं ने प्राप्त किया।

इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आरती, सपना कक्षा 7वीं, द्वितीय स्थान गायत्री, जान्हवी कक्षा 7वीं तृतीय स्थान पर पूनम, गायत्री ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में भाग लिये सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक श्री तुलेंद्र वर्मा, जगदीश वर्मा, शिवनंदन वर्मा, लालसिंह पैकरा, श्रीमती मंजू पांडेय एवं अनिता कोसले उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button