
( रॉकी साहू लवन ) बलौदाबाजार विकास खंड अंतर्गत ग्राम ताराशिव (डमरू) में स्थित शिवनाथ नदी के तट पर इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य प्राचीन सिद्धबाबा मंदिर मेला महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। पाँच दिवसीय इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव की शुरुआत आगामी 15 फरवरी से होगी।
मंदिर समिति और ग्राम पंचायत ताराशिव सरपंच प्रतिनिधि कलिराम पटेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मेले का शुभारंभ रविवार 15 फरवरी को होगा जो 19 फरवरी तक चलेगा इस दौरान क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु सिद्धबाबा के दर्शन और शिवनाथ नदी में पुण्य स्नान के लिए जुटेंगे वही समस्त मंदिर समिति ग्राम पंचायत और समस्त ग्रामवासियों ने इस पावन पर्व पर क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता को सपरिवार पधारने का सप्रेम आमंत्रण दिया है मेले के दौरान सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं






