
लवन: बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लवन में आज सुबह एक दुखद सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। थाना लवन के पास मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह लगभग 8 बजे के आसपास की है। मृतक बलौदाबाजार की ओर से आ रहा था, तभी लवन थाना के पास मेन रोड मे एक अज्ञात वाहन ने उसे सामने से अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन भिजवा दिया है।मृतक का नाम महेश्वर विश्वकर्मा ग्राम चिचिरदा है फिलहाल, पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात वाहन व चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


