लवन

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के सभी मेडिकल स्टॉफ ने काला पट्टी लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

लवन -कोलकाता में एक महिला डॉक्टर की हत्या कर दी गई। इस बर्बरता के खिलाफ पूरे देश में रोष है। डॉक्टर सड़कों पर हैं। पीड़िता का परिवार और पूरा देश ही, न्याय की मांग कर रहा है।
इस विरोध मे छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन,IMA के आह्वान मे मेडिकल स्टॉफ डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए कठौर कानून बनाने की मांग को लेकर पूरे हिन्दुस्तान मे मेडिकल स्टॉफ ,डॉक्टर्स द्वारा प्रदर्सन किया जा रहा है इसी कार्यक्रम को रायपुर जिले के सभी PHC,CHC,SHC के डॉक्टर्स,स्टॉफ,RHO ,CHO भी काला फीता/पट्टी लगाकर
विरोध प्रदर्सन कर ड्यूटी कर रहे है.

,इस कार्यक्रम मे जिला बलौदा बाजार के विकास खण्ड बलौदा बाजार के समस्त कर्मचारीगण के द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर कैंडल मार्च प्रदर्शन किया गया इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन के चिकत्सा अधिकारी डॉक्टर शशि कुमार जायसवाल ,मेडिकल ऑफिसर डाक्टर गुरुगोविंद वर्मा , हितेंद्र कुमार वर्मा RHO ब्लाक अध्यक्ष , मनीराम शांडिल्य सेक्टर सुपरवाइजर,ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संतोष कुमार साहू, प्रेमनारायण वर्मा, विमल टंडन, रितु डान, गिरजा जांगडे , सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी वेणु साहू, दुलेश्वरी ध्रुव, हरीश यादव , स्टाफ नर्स एम.जान, गुंजेश्वरी चंद्रवाशी एवं छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के सभी मेडिकल स्टॉफ सम्मिलित हुए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button