लवन
डमरू में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस मनाया गया

( संवाददाता रॉकी साहू ) ग्राम डमरू मे आज भारतीय जनता पार्टी की 46वे स्थापना दिवस मनाया गया। अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात कर सेवा के मूलमंत्र के साथ राष्ट्रहित के लिए सदैव तत्पर रहने वाले करोड़ों कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें भाजपा लवन मंडल के उपाध्यक्ष हरीश विश्वकर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर सिंह पैकरा, वरिष्ठ नेता शत्रुहन जायसवाल, वरिष्ठ नेता मंशा राम मिरी, देवलाल साहू, नन्दकुमार साहू, डमरू के कोटवार मनहरण मानिकपुर, छतराम साहू, बिनेश यदु, नारायण विश्वकर्मा जी, बालचंद साहू, रजऊ यदु, दिनेश साहू, शिव कुमार साहू आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।









