लवन

गिन्दोला स्कूल के प्राचार्य दारु पीकर स्कूल गेट के सामने नशे में पड़ा रहा लोग बनाते रहे वीडियो

लवन.छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के शराब पीकर स्कूल आने का सिलसिला खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है आए दिन शिक्षक दारू पीकर स्कूल पहुंचने का मामला सामने आता रहा है वही बलौदा बाजार जिला लवन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिन्दोला स्कूल के प्राचार्य दारू पीकर नशे में धुत हालात में स्कूल गेट के ही सामने पड़े रहे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है यह मामला शासकीय हाईस्कूल गिंदोला, विकासखंड बलौदाबाजार का है विदित हो कि 18 जून से स्कूल का नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने वाला था परमेश्वर सेन शासकीय हाईस्कूल गिंदोला में प्राचार्य के पद पर पदस्थ है, जो आज स्कूल गेट के पास नशे में धुत्त पड़े मिला। इसका वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया में वायरल किया है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते कह रहे कि जब स्कूल का मुखिया ही ऐसा हो फिर देश के बच्चों का भविष्य कैसा होगा वही ग्रामवासियों ने बताया कि यह शिक्षक कई बार शराब पीकर स्कूल भी पहुंचता है ग्राम सरपंच द्वारा संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है किंतु शासन प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से शिक्षक के हौसले बुलंद हैं जिसका परिणाम है कि वह फिर से शराब पीकर स्कूल पहुंचा और गेट के सामने नशे की हालत में पड़ा रहा जिसका वीडियो ग्रामीणों ने बनाया जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है पलकों एवं ग्रमीणों ने उस शराबी शिक्षक के ऊपर कार्यवाही करने की मांग की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button