डमरु

सिदारपारा में भव्यता के साथ संपन्न हुआ गणेश विसर्जन गूंजे गणपति बाप्पा मोरया’ के जयकारे

डमरू – जय माँ भवर पाठ गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में शनिवार को सिदारपारा में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किया गया। दस दिनों तक चले इस गणेशोत्सव के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
भव्य शोभायात्रा और उमड़ी भीड़
विसर्जन के दिन सुबह से ही समिति के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। दोपहर बाद भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों और ढोल-ताशों की थाप पर श्रद्धालु झूमते-गाते नजर आए। ‘गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से पूरा सिदारपारा गूंज उठा।
इस सफल और ऐतिहासिक आयोजन को संपन्न कराने में जय माँ भवर पाठ गणेश उत्सव समिति के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सराहनीय भूमिका निभाई। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा उक्त जानकारी गांव के वरिष्ठ नागरिक जीतेन्द्र सिंह हरी पैकरा नें दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button