चिचिरदा-क़ासियारा मुख्य मार्ग बना हादसों का सबब 3 से 4 फीट गहरे जानलेवा गड्ढों में तब्दील हुई सड़क ग्रामीण परेशान

लवन – क्षेत्र के महत्वपूर्ण चिचिरदा-क़ासियारा मुख्य मार्ग की स्थिति इन दिनों बेहद दयनीय और खतरनाक हो चुकी है सड़क पर बने 3 से 4 फीट गहरे और तालाब नुमा बड़े-बड़े गड्ढों के कारण यह मार्ग आवागमन के लिए पूरी तरह से असुरक्षित हो गया है प्रशासन की अनदेखी के चलते यहाँ कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है इस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र ग्रामीण, और राहगीर आना-जाना करते हैं। सड़कों पर फैले इन जानलेवा गड्ढों के कारण रोजाना लोग दुर्घटना का शिकार होकर चोटिल हो रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए इस मार्ग से गुजरना किसी जोखिम से कम नहीं है।रोड की
स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि आपातकालीन स्थिति में इस रास्ते से एम्बुलेंस भी नहीं निकल पा रही हैं। मरीजों को समय पर अस्पताल पहुँचाना मुश्किल हो गया है, जिससे कभी भी किसी की जान पर बड़ा खतरा बन सकता है।
स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा इस खस्ताहाल सड़क के निर्माण और मरम्मत को लेकर कई बार संबंधित विभागों और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है और अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो उन्हें मजबूरन उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
इस संबंध में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना यादव से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि उनके द्वारा कई बार संबंधित अधिकारियों को लिखित में आवेदन किया जा चुका है एवं जिला कलेक्टर बलौदाबाजार को भी अवगत कराया जा चुका है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है
वही भाजयुमो जिला महामंत्री प्रशांत यादव से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन मे भी शिकायत किया जा चुका है पश्चात प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों द्वारा उन्हें फोनकर इस रोड को सुधारने हेतु बात हुई थी लेकिन आज 1 हफ़्ते से भी ऊपर समय हो गया है समस्या जस की तस बनी हुई है जो दयनीय स्थिति में हैं रोड मे 3 से 4 फिट बड़े बड़े तालाब नुमा गड्डे हो गए है अत्यधिक जर्जर है कि गाड़ी चलाना तो दूर पैदल चलना भी दूभर है



