
(राकी साहू)
लवन – जवाहर नवोदय विद्यालय लवन के प्राचार्य बी गिरजा से मिली जानकारी के अनुसार नवोदय विद्यालय समिति एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली की ओर से प्रवेश परीक्षा आयोजित हो रही है। चार सीट 9वीं के लिए और 11 वीं के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए बलौदा बाजार जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय लवन में 8 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस केंद्र में नवमीं कक्षा प्रवेश परीक्षा के लिए 308 परीक्षार्थी और ग्यारहवीं कक्षा प्रवेश परीक्षा के लिए 42 परीक्षार्थी शामिल होंगे।


