
( रॉकी साहू ) भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ बलौदा बाजार द्वारा राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत खालसा एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर संजय गुहे जिला आयुक्त गाइड श्रीमती वंदना तिवारी जिला मुख्य आयुक्त डॉक्टर अजय राव के निर्देशानुसार जिला सहायक आयुक्त राजेंद्र टंडन स्थानी संघ अध्यक्ष मानक चंद वर्मा के मार्गदर्शन में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्वर्गी रामकुमार साहू पूर्व उपाध्यक्ष भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ बलौदाबाजार के स्मृति में उसके पुत्र तारेश साहू के सहयोग से जाड़ा तालाब के पास लवन में शीतल पेयजल घर खोला गया जिसका उद्घाटन सेजस विद्यालय लवण की प्राचार्य हरिशंकर जोशी एवं स्थानीय संघ भारत स्काउट गाइड के सदस्य पारस ताम्रकार के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर चूड़ामणि सिंघम ,विजय बर्वे आदि सम्माननीय गण उपस्थित रहे विकासखंड सचिव चूड़ामणि वर्मा द्वारा इन्हें स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया । इस नेक कार्य के लिए अतिथियों द्वारा भारत स्काउट गाइड एवं तारेस साहू को स्वर्गीय रामकुमार साहू के पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रशंसा की इस कार्य में स्काउटर नरेंद्र कुमार वर्मा, मथुरा प्रसाद वर्मा, लहाराम मनहरे, चंद्रकांत वर्मा , पारसनाथ वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, डिगेश कुमार साहू, श्रीमती ओमेश साहू , सुरेश कुमार साहू, का विशेष योगदान रहा। आभार प्रदर्शन स्काउटर नरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा किया गया








