
( रॉकी साहू लवन )ग्राम कोरदा में आयोजित सात दिवसीय अखंड नवधा रामायण समारोह का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। 22 जनवरी से शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में मानस गायन की अविरल धारा बही, जिसका समापन 27 जनवरी को भव्य प्रतियोगिता के परिणामों के साथ हुआ। इस समारोह में दूर-दराज से आई मानस मंडलियों ने रामायण के प्रसंगों की संगीतमय प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद निर्णायक समिति ने परिणामों की घोषणा की, जिसमें ग्राम बिर्रा की ‘ठाकुर देव कीर्तन मंडली’ ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त किया वही प्रतियोगिता मे दूर दूर से। मानस। मण्डलीयों नें भाग लिया
जिसमे प्रथम (ठाकुर देव कीर्तन मण्डली)ग्राम बिर्रा
द्वितीय: कांसा (जय माँ चण्डी कीर्तन मण्डली)
तृतीय: डुरूमगढ़ (माँ दुर्गा कीर्तन मण्डली)
चतुर्थ: कुरियारी (न्यू जागृति कीर्तन मण्डली)
पंचम: डोंगरा (शीतला चौक कीर्तन मण्डली)
षष्ठम: कोरकोटि (राधाकृष्ण कीर्तन मण्डली)
सप्तम: साबर (जय गणेश कीर्तन मण्डली)
अष्टम: गोधना (रामबिलास साहू कीर्तन मण्डली)
नवम: सलखन (जय माँ चण्डी कीर्तन मण्डली)
दशम: कोलिहा (श्रीराम कीर्तन मण्डली)
ग्यारहवाँ: रोकदा (गायत्री कीर्तन मण्डली)
बारहवाँ: पौना (जय माता दी कीर्तन मण्डली)
तेरहवाँ: परसापाली (कृपा कीर्तन मण्डली)
चौदहवाँ: गिद्धा (गुड़ीपारा कीर्तन मण्डली)
पंद्रहवाँ: कुरियारी (जागृति कीर्तन मण्डली)
सोलवा – ग्राम सलखन बाल समाज कीर्तन मंडली
सत्रावा – ग्राम डोंगरा जय माँ। महामाया
अठारहवा ग्राम कोरदा नव युवक। जागृति कीर्तन मंडली
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समापन समारोह में अतिथियों द्वारा विजेता मंडलियों को पुरस्कृत किया गया। आयोजन समिति ने सफल आयोजन के लिए समस्त ग्रामवासियों और आगंतुक मंडलियों का आभार व्यक्त किया है।



