
राकी साहू लवन. ग्राम डमरू में 17 जून से संचालनालय आयुष विभाग छ ग द्वारा निः शुल्क योग शिविर के तृतीय दिवस ग्राम के शासकीय प्राथमिक शाला में प्रातः 07 से 61 बालक 51 बालिका सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक पुरुष एवं महिलाओ ने भाग लिया।

सर्वप्रथम ग्राम के सरपंच श्री मति त्रिवेणी मनोज बंजारे द्वारा भारत माता के चित्र पर पूजा अर्चना कर शिविर को गति प्रदान किया। इस अवसर पर शिविर प्रभारी डॉ एल एस ध्रुव. योग प्रशिक्षक सुशील जायसवाल. रामलाल साहू. नंदकुमार साहू. योगेंद्र गेंदरे. गजानंद साहू. भारत लाल साहू. डॉ टेकराम साहू. दिनेश कुमार साहू. लोमेश साहू आदि के अलावा सैकड़ो उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन कर्मचारी नेता रामलाल साहू द्वारा किया गया तथा आगामी 21 जून योग दिवस के दिन अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की गयी।



