लवन

लवन क्षेत्र के चिरपोटा गांव में आकाशीय बिजली गाज मारने से एक महिला की मौत तीन महिला घायल

राकी साहू लवन. लवन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिरपोटा में आकाशीय बिजली गाज मारने से एक महिला की मौत हो गई एवं तीन महिलाएं घायल हो गए लवन थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चिरपोटा में आज शुक्रवार को नरोत्तम वर्मा का दशगात्र कार्यक्रम था आसपास क्षेत्र गाँवो से उनके रिश्तेदार और गांव लोग चिरपोटा के तालाब पार में दशगात्र कार्यक्रम हेतु नहाने गए हुए थे दोपहर 2 बजे के आसपास अचानक मौसम बदली बारिश हुई तो महिलाएं छांव हेतु तालाब पार के इमली पेड़ के नीचे चले गए वही 2 बजे अचानक आकाशीय बिजली गाज गिरने से एक महिला मृतक बसंती वर्मा उम्र 48 वर्ष पति मोहर सिंह वर्मा ग्राम कोलिहा की मौके पर मौत हो गई वही घायल दुलौरिन वर्मा उम्र 35 वर्ष ग्राम बगबुड़ा का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन में चल रहा है एवं फुलेश्वरी वर्मा उम्र 35 वर्ष चिरपोटा और महेतरीन वर्मा उम्र 37 वर्ष ग्राम चिरपोटा को सीरियस स्थिति में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button