

( संवाददाता रॉकी साहू ) लवन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अहिल्दा में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की जान चली गई शाम करीब 4 बजे के आसपास भारी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से भेनेश्वरी वर्मा (उम्र 38 वर्ष), पति चुकेश वर्मा की मौत हो गई। परिजनो से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक भेनेश्वरी वर्मा सोमवार को शाम 4 बजे के आसपास अपने घर के बाड़ी से लगे कुएं में पानी भरने गई थीं, तभी तेज बारिश के साथ गड़गड़ाहट और बिजली कड़कने लगी अचानक एक जोरदार बिजली का प्रवाह उनके ऊपर गिरा जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई परिजनों ने तुरंत उन्हें लवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना लवन थाना को दी गई जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला आकाशीय बिजली गिरने से हुई दुर्घटनात्मक मृत्यु का प्रतीत होता है वहीं पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। हादसे से गांव में शोक की लहर फैल गई है।




