लवन

नगर पंचायत लवन से अध्यक्ष प्रत्याशी शिव मंगल सिंह चौहान के नामांकन रैली में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल

लवन – पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल सोमवार को नगर पंचायत लवन से अध्यक्ष प्रत्याशी शिव मंगल सिंह चौहान एवं पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन रैली पश्चात् साहू धर्म शाला लवन में आयोजित बैठक में सम्मिलित हुए।

आज की इस ऐतिहासिक नामांकन रैली में भाजपा बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष आनंद यादव, पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े, प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉक्टर अजय राव, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय केसरवानी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना, लवन नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शिव मंगल सिंह चौहान एवं पार्षद प्रत्याशीगण, लवन मंडल अध्यक्ष अनुपम बाजपेयी, लाहोद मंडल अध्यक्ष रामलाल कुर्रे, पूर्व मंडल अध्यक्ष लवन विजय यादव, श्रीमती मीना बार्वे, रामकुमार कुमार साहू, नरेश साहू गोविंद घृतलहरे, प्रशांत यादव, मनोज पाण्डेय सहित सैंकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button