

रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (आई.टी. सेल प्रकोष्ठ द्वारा रॉकी साहू साहू को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश सह संयोजक के पद पर व अन्य 16 पदाधिकारियों की नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू, आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू तथा प्रदेश पदाधिकारियों की सहमति एवं अनुमोदन से की गई है।
रॉकी साहू वर्तमान मे नगर साहू संघ मे मिडिया प्रभारी एवं पूर्व मे भी तहसील साहू समाज के मिडिया प्रभारी एवं साहू समाज युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश मिडिया प्रभारी सहित कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं रॉकी साहू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बलौदाबाजार जिले के लवन नगर से एक सामान्य कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने समाज के शीर्ष नेतृत्व वरिष्ठजनों एवं सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार प्रकट किया साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि माता कर्मा माता राजिम अपने माता-पिता गुरुजनों एवं समाज के आशीर्वाद से मिली यह जिम्मेदारी उन्हें और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ समाज सेवा करने की प्रेरणा देती है इस नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजनों जनप्रतिनिधियों एवं परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री साहू को शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




