
रॉकी साहू लवन- शमीपस्त ग्राम कारी के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी प्रधान पाठक डिलेश्वर महंत ने अपने पुत्र के जन्मदिन के अवसर पर अपने विद्यालय के बच्चों को न्योता भोज कराया। नेवता भोज में बच्चों को खीर ,पूरी, अचार, पापड़ ,चावल ,दाल ,सब्जी परोसा गया।न्योता भोज में 84 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राथमिक स्कूल के प्रधान पाठक द्वारिका प्रशाद गजेंद्र , विनोद कुमार साहू श्रीमती संतोषी ध्रुव , श्रीमती मंजू लता निराला श्रीमती राजेश्वरी वर्मा एवं शाला परिवार के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।



