Uncategorized

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दतरेंगी में साइबर जागरूकता, नशा मुक्ति एवं वृक्षारोपण अभियान आयोजित

डोमार साहू ( गिधपुरी) – थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने छात्रों और ग्रामीणों को किया जागरूक युवाओं और ग्रामीणों ने मिलकर किया पौधरोपण, ली पर्यावरण संरक्षण की शपथशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दतरेंगी में बीते दिनों साइबर जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पलारी थाना प्रभारी श्री परिवेश तिवारी ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा नशे के गंभीर दुष्परिणामों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर जागरूक किया।विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैलीकार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा ग्राम दतरेंगी में एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को नशे से दूर रहने, साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया।पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जागरूकता अभियान के साथ-साथ थाना प्रभारी श्री परिवेश तिवारी, स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों की सहभागिता से विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधे रोपे।युवा क्रांति संगठन ने जताया आभारथाना प्रभारी परिवेश तिवारी के हमेशा एक अलग अंदाज और नई पहल के जरिए समाज को जागरूक करने के प्रयासों की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की। गांव के युवाओं युवा क्रांति संगठन ने इस सराहनीय कार्य के लिए थाना प्रभारी और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। पूरा कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य रोमेश चंद्र खोटे के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम सरपंच रवि शंकर वर्मा, एसएमसी (SMC) अध्यक्ष कांति चक्रधारी, विज्ञान क्लब प्रभारी भारती साहू, इको क्लब प्रभारी गौरी भारद्वाज, क्रांति कौशिक सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button