लवन

मुंडा में एक्सीडेंट तेज रफ्तार हाईवा ने लड़के को कुचला, मौके पर मौत पुलिस जांच में जुटी

( राकी साहू पत्रकार ) आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटना थमने का नाम ही नहीं ले रही है। वहीं आज रविवार को लगभग 3 बजे के आसपास ग्राम मुंडा में एक तेज रफ्तार हाइवा गाड़ी ने सड़क किनारे में खड़े हुए लड़के को कुचल दिया जिससे मौके पर लड़के की भयंकर दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना इतनी भयंकर और दर्दनाक थी की मृतक को देखने वाले आसपास लोगों के रूह कांपने लगे मृतक लड़के के शरीर के चिथड़े हो गए शव को पहचानना मुश्किल हो गया और शरीर के विभिन्न अंग क्षत वीक्षत होकर रोड पर पड़े रहे इस दर्दनाक भयंकर सड़क दुर्घटना होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुंडा निवासी मृतक खिलेश वर्मा उम्र 22 वर्ष पिता तेजा वर्मा जो ग्राम मुंडा के मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे खड़ा हुआ था वही लवन तरफ से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा गाड़ी ने मृतक खिलेंस वर्मा को कुचलते हुए चला गया जिससे लड़के की मौके पर ही भयंकर दर्दनाक मौत हो गई वहीं सड़क दुर्घटना होने से आक्रोश लोगों ने सड़क जाम कर दिए है दुर्घटना की जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button