
( राकी साहू ) प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी लवन नगर में आरोहण युवा समिति के तत्वाधान में स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में दोपहर 2 बजे से मटका फोड़ एवं दही हांडी लूट प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था जिसमें प्रथम पुरस्कार 5001 रुपये द्वितीय पुरस्कार 3100 रुपए एवं तृतीय पुरस्कार 2001 रुपये रखा गया है इसके अतिरिक्त सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया मटकी फोड़ प्रतियोगिता में आरोहण युवा समिति ने प्रथम पुरुस्कार प्राप्त किया एवं विद्युत विभाग लवन द्वारा द्वितीय एवं कमलेश वर्मा ग्रुप ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया इसके साथ ही बच्चों के लिए नीचे मटका फोड़ प्रतियोगिता सुबह से चलता रहा जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने मटका फोड़ का आनंद लिया यह प्रतियोगिता देर रात तक जारी रहा जिसमें लवन नगर सहित आसपास गांवो से गोविंदा की टोली एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे

वही मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन आरोहण युवा समिति के रोशन मानिकपुरी (अध्यक्ष), रमेश कुमार साहू,राहुल यदु, संदीप साहू, नारायण निर्मलकर,नंदकुमार वर्मा, राजकुमार वकील, केशव महानंद,दिलेश्वर साहू, चूड़ामणि सिंघम, देवकुमार साहू,शिवशंकर श्रीवास, लाला साहू, छोटू साहू, यशवंत साहू, सुरेश साहू, द्वारा किया गया



