लवन

लवन में जमीन खरीदी बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

लवन – नगर पंचायत लवन में धोखाधड़ी करने वाले 3 आरोपियों को लवन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी रिश्ते में सगे भाई है। जिन्होंने जमीन बिक्री के नाम पर इकरारनामा कर उक्त जमीन किसी अन्य व्यक्तियों को विक्रय कर दिया था। प्रार्थी से पूर्व में अग्रिम के बतौर 22 लाख रुपये भी प्राप्त कर धोखाधड़ी करते हुए उसे हड़प लिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी संतोष कुमार ताम्रकार निवासी वार्ड क्रमांक 5 लवन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी कन्हैयालाल साहू 50 साल, कन्हाई लाल साहू 35 साल, पदुमलाल साहू 45 साल सभी निवासी वार्ड नंबर 2 लवन वर्तमान निवासी ग्राम केंवटाडीह थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर से लवन-अहिल्दा मार्ग में स्थित भूमि को खरीदने के लिए प्रार्थी द्वारा 76 लाख रूपये में इकरारनामा किया गया था। उसने कुल 10 लाख रुपए बयाना राशि के रूप में कन्हई लाल साहू के नाम से चेक दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button