लवन

बलौदाबाजार जिले में 4 नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर

बलौदाबाजार – कलेक्टर
कार्यालय द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के नायब तहसीलदारों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार निम्न अधिकारियों का आगामी आदेश तक स्थानांतरण किया गया है। जारी सूची के अनुसार दिलीप कुमार सामल, नायब तहसीलदार को तहसील सुहेला से स्थानांतरित कर उप तहसील सण्डी (तहसील पलारी) में पदस्थ किया गया है।


इसी प्रकार पंकज बघेल, नायब तहसीलदार को उप तहसील सण्डी (तहसील पलारी) से तहसील सुहेला भेजा गया है।
वहीं श्रीमती निशा वर्मा, नायब तहसीलदार का तहसील लवन से तहसील कसडोल तथा सुश्री आकांक्षा तिवारी, नायब तहसीलदार का तहसील कसडोल से तहसील लवन स्थानांतरण किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

नए स्थान पर तत्काल संभालना होगा कार्यभार
कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी नई पदस्थापना वाली जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से राजस्व संबंधी कामकाज में बेहतर समन्वय आएगा और तहसील स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को और गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button