
स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

राकी साहू लवन. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन में बुधवार को विधायक संदीप साहू के मुख्य आतिथ्य में जीवन दीप समिति की बैठक स्वास्थ्य विभाग के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि के साथ अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई इस दौरान बीएमओ अभजित बनर्जी ने बैठक में स्वास्थ्य संबंधी वस्तुस्थिति की जानकारी देते हुए विशेष बिन्दुओं पर अपनी बात रखी साथ ही कार्यरत जीवन दीप समिति के कार्यों के बारे में अवगत कराया इस दौरान विधायक संदीप साहू ने स्टाफ के लोगो को स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से और बेहतर बनाने सुझाव मांगे एवं नियमित रूप से बेहतर कार्य करने निर्देशित किए वहीं बैठक पश्चात विधायक संदीप साहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों के वार्डों में जाकर निरीक्षण कर उनका स्वास्थ्य संबंधित हाल-चाल जाना इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुमन वर्मा,सीएमओ प्रणव प्रवेश प्रधान,सहायक यंत्री टी.एस विश्वास, पार्षद मृत्युंजय पांडेय,योगेश बंजारे,अभिषेक पांडे, मृत्युंजय वर्मा ,सतीश पांडे ,अजय बार्वे,ओमप्रकाश प्रभुआ,अभय तिवारी,कुंजन मिश्रा,मुरारी साहू,धर्मेंद्र खूंटे,महादेव कोसले,स्वास्थ्य विभाग स्टाफ डॉ.शशि जायसवाल,डॉ, गुरु गोविंद वर्मा,दुर्गेश बंजारे,ओम प्रकाश यादव,विकास जायसवाल,राकेश कुमार वर्मा,डोमन दास मानिकपुरी आदि लोग उपस्थित थे



