लवन

तेज आंधी तूफान से गरीबों का उड़ा आशियाना शासन प्रशासन से की मदद की मांग

राकी साहू लवन.गुरुवार को क्षेत्र में अचानक आई तेज आंधी तूफान ने गरीब का आशियाना को उजाड़ कर रख दिया अंधी-तूफान की भयावह से परिवार के लोग अभी भी डरे सहमे है लवन नगर में गुरुवार को आंधी तूफान और ओले के साथ तेज बारिश हुई जिसने जमकर कहर बरपाया वार्ड 2 रामसागर तालाब पार में निवासरत 8 से 10 गरीब परिवारों के लोगो की कच्ची मकान का छत तेज आंधी ने उड़ा दिया जिससे वहाँ बने मकान के छत में लगे टिन ,खप्पर,पाल, पल्ली,हवाओं में उड़कर काफी दूर जा गिरा गनीमत रही कि किसी को इस दौरान चोट नहीं लगी तेज हवाओं के थपेड़ों ने घर की नींव को भी हिला दिया कई घर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई छावनी टूटने से बारिश से वहाँ रखे दाल,चावल, अन्य सामान भींगकर नष्ट हो गया आंधी तूफान से लाइट के तार भी टूट गए गुरुवार शाम को हुए आंधी तूफान ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे की जानमाल की हानि हुई

वहां निवासरत गरीब परिवार के हेमा बाई बंजारे,पुनिता साहू,पप्पू साहू,श्याम बाई साहू,तीजा बाई जांगड़े,रेशम बाई विश्वकर्मा,सुखमत विश्वकर्मा,सुसीला चतुर्वेदी, ने बताया कि गुरुवार को शाम घर पर ही थे उसी बीच अचानक तेज आंधी तूफान और ओले के साथ बारिश हुई बारिश हमारे लिए आफत बन कर आई और कहर ढहाकर चली गई हमें संभलने का मौका भी नहीं दिया घर के छत में लगे छप्पर को तेज आंधी ने उड़ाकर ले गया बारिश से घर मे रखे दाल,चावल, सभी राशन समान भीगकर खराब हो गए ,कपड़े,पंखा, बिस्तर सब सब भीग गए जैसे-तैसे हमने खाट के नीचे छिपकर जान बचाई वही रात में बिना लाइट के टूटे हुए घर मे बैठकर जागकर पूरी रात गुजारी वहां निवासरत लोगो ने शासन प्रशासन से सहयोग की मांग की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button