
( संवाददाता रॉकी साहू ) ग्राम चिचिरदा में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया शिविर में कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 30 आवेदनों का मौके पर ही तत्काल निराकरण किया गया।

शिविर में तहसीलदार पेखन टोंडरे, नायब तहसीलदार श्रीमती निशा वर्मा, पटवारी जितेंद्र ध्रुव एवं आसिफ अली की उपस्थिति रही। साथ ही जनप्रतिनिधियों में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रशांत यादव, सरपंच चिचिरदा जितेंद्र प्रभुवा, सरपंच पैंजनी लुकेश्वर वर्मा, सरपंच जुड़ा राजेश नेताम, एवं सरपंच परसाडीह राजकुमार घृतलहरे सहित कोटवार एवं गांव के नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत की एवं शासन द्वारा आयोजित इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम की सराहना की वही इस दौरान अधिकारियों ने शिविर के माध्यम से राजस्व संबंधित मामलों को शीघ्र निपटाने का आश्वासन भी दिया।




