
लवन – जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 04 आरोपी जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी जुआरियों को ग्राम कारी में जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी जुआरियों से नगदी ₹8300 एवं 52 पत्ती ताश किया गया जप्त।
आरोपी जुआरियों के नाम
- लक्ष्मण साहू उम्र 50 साल निवासी ग्राम लच्छनपुर
- भरत पटेल उम्र 38 साल निवासी ग्राम कारी
- जनार्दन वर्मा उम्र 40 साल निवासी ग्राम कारी
- शिवकुमार कुर्रे उम्र 36 साल निवासी ग्राम कारी



