
लवन.भारत स्काउड गाइड विकासखंड बलौदा बाजार द्वारा द्वितीय सोपान शिविर का आयोजन दिनाँक 06/01/2025 से 10/01/2025 तक जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय एवं मुख्य आयुक्त डॉ अजय राव के निर्देशानुसार डी ओ सी सूरज कसार एवं विकास खंड सचिव चूड़ामणि वर्मा के मार्गदर्शन में चार स्थलों में जिसमें स्वामी आत्मानंद स्कूल लवन, पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र लाहोद, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय एम. डी. व्ही. (सेजेस) बलौदा बाजार, शासकीय

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डमरू, मे प्रारंभ है। द्वितीय दिवस राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी स्थानीय संघ अध्यक्ष नरेश केशरवानी पत्रकार संजय श्रीवास के द्वारा शिविर का निरीक्षण स्काउट /गाइड से चर्चा कर शिविर की जानकारी लिया साथ ही स्काउट गाइड को फल वितरण किया गया। तृतीय दिवस जिला मुख्या आयुक्त डॉ अजय राव एवं जिला संगठन आयुक्त सूरज कसार, लवन नगर उपाध्यक्ष रामकुमार साहू, लवन मंडल अध्यक्ष अनुपम बाजपेई, भावेश तिवारी के द्वारा शिविर में स्काउट गाइड का हाल-चाल पूछा गया तथा विविध गतिविधियों पर चर्चा किया गया। प्रथम दिवस शिष्टाचार, प्रार्थना झंडा गीत, नोटबुक की उपादेयता एवं तैयार करना, स्काउट चिन्ह सेल्यूट, आदर्श वाक्य, हाथ मिलाना, ध्वज की जानकारी, राष्ट्रगान विविध खेल तथा द्वितीय दिवस आधारभूत तत्व, हाथ एवं सिटी के संकेत, आंदोलन का ज्ञान, STA गणवेश की जानकारी, प्रथम सोपान की गांठें, विपिंग, रीफ नाथ, सीट एंड, क्लो हिच, बो लाइन, सिप सेंक, फिसर मेन नाट आदि की जानकारी दिया गया तृतीय दिवस प्राथमिक चिकित्सा बी .पी. सिक्स अनुमान लगाना, आग का ज्ञान, द्वितीय सोपान की गांठें, कंपास का ज्ञान, दिशा का ज्ञान एवं विविध खेल बताया गया। शिविर संचालक श जगदीश साहू, नरेंद्र कुमार वर्मा, गीतांशु प्रसन्न वर्मा, पारसनाथ वर्मा, गंगाराम वर्मा, तिलक वर्मा, श्रीमती माधुरी श्रीवास, नरेंद्र कुमार साहू, चंद्रकांत वर्मा, सुश्री भानु शर्मा, मथुरा प्रसाद वर्मा, सनत खरे, धनेश कुमार वर्मा, अरविंद चौहान, भगवत प्रसाद चंद्राकर, सुरेश कुमार, लहाराम मनहरे, भारत लाल साहू, गीता ध्रुव, गायत्री देवांगन, मनोज कुमार वर्मा आदि के उपस्थिति एवं शिविर में संस्था प्रमुख श्रीमती वंदना तिवारी, हरिशंकर जोशी, श्रीमती ऋतु शुक्ला, बी. आर. श्रेयआदि का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।






