लवन

घर पहुंच मतदान के तहत लवन में पांच बुजुर्ग एवं दिव्यांग जनों ने किया मतदान

राकी साहू लवन. बुजुर्गों एवं दिव्यांग जनों जिन्होंने मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान करने में असमर्थता जताई थी वही जिला निर्वाचन अधिकारी के एल चौहान के नेतृत्व में घर पहुंच मतदान के तहत मतदान दल आवश्यक सामग्री लेकर घर घर पहुंचकर बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान संपन्न कराया गया
इसी के तहत लवन नगर में भी सी.एम.ओ प्रणव प्रवेश प्रधान के उपस्थिति में नगर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर मूंगिया बाई वर्मा 87 वर्ष , विनोद साहू दिव्यांग 38,भूरी पटवा 90,सुकवारा धीवर 85,शिवरतन जायसवाल 51वर्ष कुल 5 बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को मतदान कराया मतदान स्थल को गुब्बारे से सजाया गया था और मतदाताओं को केक काटकर साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित भी किया गया
वही बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं में खुशी की लहर देखने को मिली उन्होंने मतदान दल को धन्यवाद दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button