लवन

चिचिरदा में ध्वजारोहण के साथ सहकारिता सप्ताह का भव्य शुभारंभ

( रॉकी साहू लवन )सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राम चिचिरदा स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति परिसर में सहकारिता सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ विभागीय झंडा रोहण के साथ किया गया।ध्वजारोहण के साथ सहकार का संदेश कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और समिति के पदाधिकारियों ने सहकारिता का ध्वज फहराकर आयोजन की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने सहकारिता के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का संकल्प लिया।ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती पर चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिला महामंत्री प्रशांत यादव ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में सहकारिता मंत्रालय ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान की है। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को ऋण खाद-बीज और भंडारण की सुविधा सुलभ हुई है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।इस दौरान मंत्रालय के 5 वर्ष सहकारिता मंत्रालय के गठन के बाद से अब तक की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई इस। अवसर पर गिरधारी लाल वर्मा प्राधिकृत अधिकारी बरदा सोसायटी,जिला महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा प्रशांत यादव, सरपंच ग्राम पंचायत चिचिरदा जितेंद्र प्रभुवा,प्रबंधक खुलेश वर्मा, भागीरथी वर्मा कंप्यूटर ऑपरेटर,प्रेम वर्मा,पुरुषोत्तम यदु,राम वर्मा, नीलकमल वर्मा,दिनेश यादव, प्रमोद यादव, आनंदराम निषाद, महेत्तर निषाद, भंवर पैकरा, डीगेश निषाद, बहातरू यादव, दशरथ निषाद, सोनू भगत निषाद, मंगत निषाद,कमलेश पटेल, बसंत निषाद आदि किसान उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button