
*(सबित टंडन डोगरा )आज ग्राम डोंगर में विजयदशमी उत्सव बहुत ही सुंदर आतिशबाजी के साथ मनाया गया जिसमें सभी ग्राम वासी एवं आसपास गांव से आए हुए लोग भी शामिल हुए प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी रावण का अहंकार को खत्म किया गया इसमें बच्चों को बहुत ही उत्सव देखने को मिला और आए हुए लोग मिठाई गुब्बारे खिलौने के साथ खरीदी करते दिख रहा है

दशहरा भारत का राष्ट्रीय त्योहार है
रामलीला में जगह-जगह रावण का वध किया जाता है दशहरा को नवरात्र के दसवें दिन मनाया जाता है भगवान श्री राम शक्ति की देवी मां दुर्गा की भक्त थे उन्होंने पहले युद्ध के दौरान 9 दिनों तक मां दुर्गा की पूजा अर्चना की इसके बाद भाई लक्ष्मण भरत हनुमान और बंदरों की सेना के साथ एक बड़ा युद्ध लड़कर दसवे दिन दुष्ट रावण का वध किया मां सीता को छुड़ाया इसलिए विजयदशमी बुराई पर अच्छाई असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की एक बहुत ही प्रेरणा है इसलिए रावण का पुतला दहन किया जाता है



