लवन

पूर्व माध्यमिक शाला लवन में हुई राखी प्रतियोगिता

राकी साहू लवन – छ ग शासन द्वारा राज्य के प्रत्येक विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक बस्ता रहित शनिवार घोषित किया है जिसमे अनुसार इस दिन पढ़ाई नहीं होता बल्कि सीखने सीखने एवम नवाचारी गतिविधियों का आयोजन होता है इससे बच्चों में अभिव्यक्ति का अवसर प्राप्त होता है| बैग लेस शनिवार में आज शास पूर्व माध्यमिक विद्यालय लवन में राखी बनाने हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे कक्षा 6,7 और 8 के विद्यार्थियों हिस्सा लिया| प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु दीक्षा साहू 7वी, द्वितीय स्थान कु. हेमा साहू और हेमीन यादव एवम तृतीय स्थान कु हर्षिता साहू रहे| प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए शिक्षक तुलेंद्र वर्मा ने कहा राखी का निर्माण बहुत कम समय एवम बहुत कम संसाधन बच्चों द्वारा किया गया जो बहुत ही प्रशंसनीय है| कार्यक्रम में शिक्षक लालसिंग पैकरा, जगदीश वर्मा, शिवनंदन वर्मा, अनिता कोसले और विद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button