लवन

अहिल्दा शाला में जल भराव से निपटने हेतु बैठक आयोजित

राकी साहू लवन .ग्राम अहिल्दा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में प्रतिवर्ष बरसात में दो से तीन फीट तक पानी भर जाता है यह समस्या विगत 10 वर्षों से बनी हुई है परंतु शासन प्रशासन द्वारा कोई ठोस निर्णय न लेने के कारण शाला परिसर में पानी भर जाता है जिससे शाला संचालन में परेशानी होती है सांप बिच्छू विद्युत करंट आदि का भय बना रहता है इसी समस्या के निराकरण हेतु विद्यालय के प्रधान पाठक अरविंद कुमार मिश्रा ने एक आवश्यक बैठक रखी इस बैठक में ग्राम के सरपंच झब्बू लाल साहू सचिव शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डागेश्वर मानिकपुरी भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यादव प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष रवि घृत लहरे सदस्य घुरऊ राम वर्मा कमलेश साहू पंच रामकुमार गोलू फेकू राम साहू अहिल्दा संकुल के समन्वयक सुशील कुमार सोनवानी एवं ग्राम के ग्रामीण जनों के सामने प्रधान पाठक ने। पानी निकासी के संबंध में चर्चा की सचिव
एवं सरपंच ने तीन दिनों के अंदर नाली खुदवा कर पानी निकासी की व्यवस्था करने आश्वासन दिया आने वाले समय में पक्की नाली के निर्माण के संबंध में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यादव में शासन से चर्चा कर हल निकालने की बात कही प्रधान पाठक अरविंद मिश्रा ने सभी उपस्थित जनों को स्थल निरीक्षण कराकर जल्द से जल्द समस्या निदान की मांग की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button